Explore

Search

April 18, 2026 8:46 pm

बेगूं क्षेत्र के गोपालपुरा और रामपुरिया में नए आंगनबाड़ी केंद्रों का शुभारंभ

बेगूं। राजस्थान सरकार द्वारा क्षेत्रीय विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ की अनुशंसा पर स्वीकृत आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ शुक्रवार को ग्राम पंचायत रावड़दा के गोपालपुरा एवं रामपुरिया गांव में हुआ। आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ शुक्रवार दोपहर 2 बजे राबड़दा सरपंच राजकुमार सेन, भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लीला शंकर धाकड़, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामलाल धाकड़, रुपलाल धाकड़, मेम्बर रामेश्वर धाकड़, गेंदमल धाकड़, जगदीश धाकड़, मुकेश आमेटा,राजकीय प्राथमिक विद्यालय के संस्था प्रधान सुरेश कुमार एवं ग्राम पंचायत रावड़ा के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्रामवासी उपस्थित रहे, कार्यक्रम के दौरान संचालन कवि सुनिल धाकड़ ने किया। विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ एवं सांसद सीपी जोशी के प्रयासों से रामपुरिया एससी बस्ती में स्वीकृत आंगनवाड़ी का शुभारंभ नन्हे मुन्ने बालकों को तिलक लगाकर मुंह मीठा करवा कर ग्राम पंचायत रामपुरिया के सरपंच प्रतिनिधि दिनेश धाकड़, भूमि विकास बैंक के उपाध्यक्ष मदन गोपाल धाकड़, पंचायत समिति सदस्य बाबूलाल वर्मा, कमलेश उपाध्याय, रामलाल रेगर, ग्रामीणजन एवं महिलाओं की उपस्थिति में आंगनबाड़ी का शुभारंभ किया गया।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर