
शाहपुरा। शाहपुरा जहाजपुर जिला केमिस्ट एसोसिएशन जिला शाहपुरा के तत्वाधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन दिगंबर जैन नसियाजी में हुआ। शिविर के बारे में जानकारी देते हुए शिविर प्रभारी विनोद जैन, नवीन जैन, अजय पाटनी ने बताया की इस विशाल रक्तदान शिविर मे ADC महेन्द्र सिहं शेखावत व DCO मनीष कुमार मीणा व PMO शाहपुरा सेटेलाइट चिकित्सालय अशोक जैन ने शिविर का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन करके किया। बाद मे उनका स्वागत सभी एसोसिएशन के सदस्यों ने उनका स्वागत माला व साफा पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट करके किया और उनकी टीम का भी स्वागत सभी एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा किया गया।शिविर में इस एसोसिएशन के विनोद जैन, नवीन जैन, अजय पाटनी,निर्मल गोधा, राजदीप सिंह, महेन्द्र जैन, सौम्य दीक्षित, जूगल किशोर काबरा, निर्मल अजमेरा, सम्पत सिंह डांगी, अनिल पाटनी,दीपक कुमावत, यशवंत छीपा, कैलाश खारोल, सुशील गंगवाल,मनीष जैन,सत्यवीर डांगी,श्रीराम कुमावत,दिलिप तांबी,महेन्द्र जैन,सुनील छाबडा,जीवराज लौहार,विरेन्द्र सिंह चौहान,दिपक झंवर,दयाराम गूर्जर आदि सदस्यो का सहयोग रहा व यह शिविर इस ऐसोसियन द्वारा पहली बार कराया गया जिसमे 25 रक्तदाता द्वारा रक्तदान किया गया जिनका सभी एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा रक्तदाताओं व कार्यकर्ताओं का स्वागत व धन्यवाद ज्ञापित किया।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़