
कपासन। भारत के पूर्व गृहमंत्री एवं लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि कपासन नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा उनकी तस्वीर पर पुष्प माला अर्पित कर सुमन श्रद्धांजलि देकर व उनके द्वारा भारत वर्ष के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई।
नगर कांग्रेस प्रवक्ता और युवा कांग्रेस जिला महासचिव विजय बारेगामा ने बताया कि भारत के पूर्व गृहमंत्री लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शंकरलाल प्रजापत के अध्यक्षता में विचार गोष्ठी कर सरदार पटेल की तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर पुण्यतिथि मनाई। उपस्थित सभी कांग्रेस वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें तथा लोह पुरुष के आदर्शो को मानते हुए कांग्रेस को मजबूती प्रदान करते हुए आने वाले नगर पालिका चुनाव में बोर्ड बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष सतीश नंदवाना, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष हिमांशु बारेगामा, हाजी अब्दुल रहमान मंसूरी, पूर्व ब्लॉक उपाध्यक्ष अख्तर बुखारी, वरिष्ठ कांग्रेस लक्ष्मी नारायण व्यास, पूर्व कला और सांस्कृतिक के जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश व्यास, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष हरलाल जटिया, सूर्य प्रकाश सिरोया, मोहम्मद शेर, पूर्व ब्लॉक प्रवक्ता मधुसूदन कुमावत, लक्ष्मी राजीव गांधी पंचायत राज नगर अध्यक्ष सुनील प्रधान, ओबीसी नगर अध्यक्ष सुनील तेली, नगर महासचिव राकेश बारेगामा, देवेंद्र सेन, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष दीनबंधु सोमानी, पूर्व पार्षद अशरफ हुसैन, राजेंद्र आचार्य, पिंटू खटीक, लक्ष्मी लाल कुमावत, अमित मोदी, रवि सोनी, रफीक अंसारी, सत्यनारायण चोटिया, नंदकिशोर आचार्य, अंकित वैष्णव, अशोक लोहार, किशन प्रजापत सहित कपासन नगर के कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर कांग्रेस प्रवक्ता और जिला युवा कांग्रेस महासचिव विजय बारेगामा ने किया है।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़