Explore

Search

April 18, 2026 5:47 pm

समाजजनों ने किया सोनू भाई ठेकेदार का इस्तकबाल


चितौड़गढ़। शादियों में फिजूलखर्ची रोकने और समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने को लेकर चित्तौड़ शहर में पहली बार नि:शुल्क इज्तेमाई निकाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की कामयाबी पर सम्मेलन आयोजन कमेटी के सह-प्रवक्ता ताहिर हुसैन उर्फ सोनू भाई ठेकेदार का नागौरी लोहार समाज की ओर से इस्तकबाल किया गया। हाजी मोहम्मद रफी, हारून रशीद, समाज अध्यक्ष अब्दुल सत्तार, मोहम्मद अहसान, निसार हुसैन, मुख्तार हुसैन, मोहम्मद अहसान, इम्तियाज हुसैन, मोहम्मद हारून लोहार, मोहम्मद सिद्दीक, सोनू (हसनैन), तनवीर हुसैन, मुजफ्फर हुसैन सहित मौजूद समाजजनों ने माला पहना व मिठाई खिलाकर हौसला-अफ़ज़ाई करते हुए आगे भी इस तरह के सफल आयोजन करने के लिए प्रेरित किया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर