Explore

Search

April 18, 2026 5:01 pm

उत्कर्ष कोचिंग सेंटर में स्टूडेंट्स के बेहोश होने पर  डिप्टी सीएम बैरवा ने कहा- दोषी व्यक्ति को नहीं बख्शा जाएगा

जयपुर. जयपुर के गोपालपुरा स्थित उत्कर्ष कोचिंग सेंटर में स्टूडेंट्स की बेहोश होने के मामले की जांच नगर निगम ग्रेटर प्रशासन ने शुरू कर दी है. सीवरेज लीकेज, एसी गैस पाइप से लीकेज के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर निगम प्रशासन ने अपनी जांच को आगे बढ़ाया है. वही उत्कर्ष कोचिंग मामले में सरकार की ओर से पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई है. उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि इस मामले में दोषी व्यक्ति को नहीं बख्शा जाएगा. साथ ही गाइडलाइन को सख्ती से लागू करने की भी बात कही है. कोचिंग संस्थान में स्टूडेंट्स के बेहोश होने के मामले पर बयान देते हुए कहा कि पूरा मामला मेरे संज्ञान में है. प्रकरण में जिसने भी लापरवाही की है और जहां भी गड़बड़ी हुई है, उस पर एक्शन होगा. अब तक इस मामले में कोचिंग को सीज करने के साथ ही नगर निगम और एफएसएल की जांच भी जारी है.उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि जांच कमेटी बनाई है और मामले में रिपोर्ट तैयार की जाएगी. इसी के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. बैरवा ने सख्ती दिखाने की बात कहते हुए बयान दिया कि कोचिंग मामले में लीपापोती नहीं होगी. उत्कर्ष कोचिंग के खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा.

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर