राशमी । भारतीय रिज़र्व बैंक के वित्तीय समावेशन एवं विकास विभाग द्वारा संचालित मनीवाइज कार्यक्रम के दौरान क्रिसिल फाउंडेशन के वित्तीय साक्षरता केंद्र गंगरार के ब्लॉक राशमी में आरणी ग्राम पंचायत के नरेगा कार्य स्थल पर वित्तिय साक्षरता केम्प का आयोजन हुआ। सेंटर मैनेंजर शिव लाल मेघवंशी ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा और चिरंजीवी स्वाथ्य बीमा योजना हेतु घर घर जाकर लोगो को सरकार द्वारा चलाई जा रही सामाजिक सुरक्षा की योजना के बारे में जानकारी देकर लोगो को इस योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिसमे केवल 20 और 436 रुपये देकर सरकार के द्वारा चलायी जा रही बीमा योजना का 2 लाख रुपये तक लाभ ले सकते है। फील्ड कोऑर्डिनेटर राधा वैष्णव के द्वारा बैंकिंग लोकपाल के ऊपर भी गहनता से जानकारी दी गई। जिसमें कटेफटे नोट बदलना, ग्राहक समस्या शिकायत एवं निवारण की जानकारी, आमदनी के अनुसार घर का बजट बनाना, साथ ही ग्राहक के अपने अधिकारों, बचत बीमा पेंशन, साइबर ठगी से सावधानी व डिजिटल लेनदेन,जिसमें बैंक खाता खोलना ,अटल पेंशन प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना जैसी अन्य योजनाओं की जानकारी दी गयी। उपस्थित लोगो को विभिन्न प्रकार के बीमा एवम पेंशन बैंकिंग योजनाओं से जुड़ने को कहा गया। कैम्प में नरेगा मेट मांगीलाल रावत,बैंकमित्र कालूराम सालवी,देवीलाल माली डालचंद गोस्वामी,नसीम बानू,मांगी देवी,अशोक बैरवा एवं पूर्व वार्ड पंच भगवान लाल सहित महिला एवं पुरुष मौजूद रहे ।
प्रशासन
स्वच्छ भारत अभियान: चित्तौड़गढ़ बिजली विभाग के कार्मिकों ने किया श्रमदान
October 1, 2026
12:52 pm
पंचायती राज चुनाव: ईवीएम नहीं बैलेट पेपर से होंगे चुनाव, चित्तौड़गढ़ में 2100 मतपेटियां और चुनावी किट तैयार
September 25, 2026
2:27 pm