Explore

Search

October 3, 2026 12:54 pm

प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत शिविर शुक्रवार को राशमी में आयोजित होगा

राशमी। सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांवों की ओर अभियान के तहत शुक्रवार प्रातः 10 बजे पंचायत समिति परिसर में शिविर का आयोजन होगा। उपखंड अधिकारी अंजू शर्मा ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित परिवादों के निस्तारण के साथ ही राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों एवं जनसुनवाई के लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा। पालनहार, पेंशन, शौचालय के आवेदन, पट्टे, राशन कार्ड, आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्रों से संबंधित परिवादों का निस्तारण किया जाएगा। शिविर को लेकर विकास अधिकारी ओम प्रकाश विजयवर्गीय ने अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों को शिविर में उपस्थित रहकर परिवादों का निस्तारण करवाने के निर्देश जारी किए हैं।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर