Explore

Search

July 4, 2026 10:16 am

प्रशासन

ट्रैक्टर ट्राली चोरी के आरोपी को जेल भेजा

राशमी। थाना क्षेत्र के आरणी गांव से गत एक मार्च को ट्रैक्टर की ट्रॉली चोरी करने के मामले में पुलिस ने प्रोटेक्शन वारंट के जरिए दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेजने के आदेश दिए। थानाधिकारी श्यामराज सिंह ने बताया कि आदतन अपराधी निकले आरोपी पर अजमेर,भीलवाड़ा व चित्तौड़गढ़ जिले के अलग-अलग थानों में चोरी,नकवजनी के करीब 10 मामले दर्ज हैं। अनुसंधान अधिकारी सहायक उप निरीक्षक देवीलाल अहीर ने बताया कि गत 1 मार्च की रात्रि आरणी गांव से राधेश्याम जाट के नोहरे का ताला तोड़कर तीन बदमाश फतहनगर से चुराई गई पिकअप के पीछे ट्रैक्टर की ट्राली को बांधकर ले जा रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों की नजर पड़ने पर ग्रामीणों ने पीछा किया तो आरोपियों ने गोपालपुरा गांव से करीब 3 किलोमीटर आगे पिकअप व ट्राली को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने अनुसंधान के बाद 6 दिसम्बर को जगदीश जाट निवासी दामा खेड़ा को गिरफ्तार कर लिया। मामले में दूसरे आरोपी नारायण पुत्र उगमा जाट निवासी दरगाह के पास रायपुर को प्रोटेक्शन वारंट के जरिए भीलवाड़ा जेल से गिरफ्तार किया। वहीं मामले में तीसरा आरोपी भीलवाड़ा जिले के करेड़ा थाना अंतर्गत रतनपुरा निवासी ईश्वर गुर्जर की गिरफ्तारी अभी शेष हैं। अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने 23 जनवरी को फतहनगर से पिक अप चोरी करने के बाद बागोर से दो ट्रॉली चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। इसके बाद आरणी से ट्रॉली चोरी कर ले जा रहे थे। ग्रामीणों के पीछा करने पर भाग छूटे। अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि आरोपी नारायण जाट के खिलाफ अजमेर जिले के विजयनगर,भीलवाड़ा जिले के बागोर,रायपुर,गंगापुर तथा चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी थाने में चोरी व नकबजनी के करीब 10 मामले दर्ज हैं । आरोपी नारायण जाट को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का आदेश दिया।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर