Explore

Search

October 3, 2026 11:23 am

विभिन्न संगठनों ने सौंपा ज्ञापन, गृहमंत्री के बयान पर जताया विरोध, बर्खास्त करने की मांग

चित्तौड़गढ़। संसद में आंबेडकर साहब का अपमान करने पर गृहमंत्री के माफी मांगने व बर्खास्त करने की मांग को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन, अम्बेडकर विचार मंच, अजा जजा कर्मचारी एसोसिएशन अजाक के तत्वावधान में राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिलाध्यक्ष संजय कुमार लोट ने बताया कि केन्द्र सरकार के गृहमंत्री अमित शाह ने बाबा साहब का जिस तरीके से संसद में अपमान किया उससे बाबा साहब में आस्था रखने वाले समस्त अनुयायियों को गहरा दुःख हुआ। सभी ने रोष व्यक्त करते हुए इस कृत्य के लिए अमित शाह को माफी मांगने एवं उनको गृहमंत्री पद से बर्खास्त किये जाने की मांग की।

इस दौरान अम्बेडकर वेलफेयर सोसायटी जिलाध्यक्ष नारायणलाल खटीक, सुरेश दायमा, शेट्टी वाल्मीकि, मांगीलाल, अम्बालाल सेरसिया, बीएसपी जिला उपाध्यक्ष रतन सालवी, अर्जुन गंधर्व, सुनिल गंधर्व सहित समस्त बहुजन समाज कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर