
जयपुर। भांकरोटा में आज सुबह एसलपीजी गैस टेंकर के अग्निकांड हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ती ही जा रही हैं। हादसे में झुलसे एक और व्यक्ति की मौत हो गई हैं। मृतकों का आंकड़ा बढ़ता हुआ 12 हो गया हैं। मृतकों के आंकड़ा और बढ़ब सकता हैं। अग्निकांड में 40 से 90 फीसदी तक लोग झुलस गए। हादसे में कुल 45 लोग झुलसे थे। सीएम ने मृतकों व घायलों के लिए मुआवजा का ऐलान किया हैं। झुलसे लोगों में से 11 की एसएमएस अस्पताल और एक जयपुरिया अस्पताल में मौत हो गई हैं। भीषण हादसे में 40 से अधिक वाहनों में आग लगी है। कई लोगों को मौके से भागने तक का समय नहीं मिला। एक स्लीपर बस भी आग की चपेट में आई है। 30 से अधिक एंबुलेंस और दमकल के दर्जनों वाहन घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य जारी किया। भीषण हादसे की वजह से हाईवे का करीब 300 मीटर लंबा हिस्सा प्रभावित हुआ है। फिलहाल हाईवे को बंद कर दिया गया है। हादसे के बाद भड़की आग करीब एक किलोमीटर दूर से दिख रही थी।
सीएनजी टैंकर अजमेर से जयपुर की ओर आ रहा था। टैंकर ने यू-टर्न लेने की कोशिश की, तभी जयपुर से आ रहे दूसरे टैंकर ने उसे टक्कर मार दी। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि आग भड़क उठी। टक्कर के बाद लगी आग ने कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। सड़क के किनारे खड़े कई वाहन पूरी तरह जल गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई, और लोग दहशत में इधर-उधर भागते नजर आए।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़