
चित्तौड़गढ़। पूर्व सभापति संदीप शर्मा पर लगे यौन शोषण के मामले में नया मोड़ आ गया हैं। अब नगर परिषद के पूर्व सभापति संदीप शर्मा ने सदर थाने में युवती व उसके पति के खिलाफ ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर गत दिनों पूर्व सभापति संदीप शर्मा व युवती के फोटो एवं वीडियो सामने आने के बाद थाने में यह तीसरा प्रकरण दर्ज हो चुका है। फिलहाल पुलिस मामले के अनुसंधान में जुटी हुई है। वहीं पूर्व सभापति शर्मा के खिलाफ दर्ज हुए यौन शोषण के मामले में तीन दिन पूर्व ही हाईकोर्ट के आदेश पर संदीप शर्मा की गिरफ्तारी पर रोक लगी है। जानकारी के चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के पूर्व सभापति संदीप शर्मा ने शुक्रवार रात को एक रिपोर्ट सदर थाने में दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि प्रार्थी युवक कांग्रेस का कार्यकर्ता रहा तथा बाद में कांग्रेस कार्यकर्ता होकर पार्षद भी बना। वर्ष 2019 से 2024 तक सभापति के रूप में कार्य किया। सभापति रहने के दौरान अपने कार्यों के समाधान के बहाने एक युवती ने उससे संपर्क किया था। प्रार्थी के नंबर लिए और काम के बहाने नजदीकियां बढ़ा ली। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि युवती ने प्रेम का नाटक किया और प्रार्थी को प्रेम जाल में फंसा लिया। साथ भी भावनात्मक एवं शारीरिक संबंध स्वयं की मर्जी से स्थापित कर लिए। युवती बार-बार मिलने और संबंध बनाने के लिए प्रेशर डालने लगी। बाद में प्रार्थी से रकम ऐंठना भी शुरू कर दिया था। काफी समय तक यह रकम लेती रही। जब प्रार्थी ने पैसे देने से मना कर दिया तो युवती ने धमकी दी कि उसने अतरंग पलों के फोटो और वीडियो बना लिए हैं, जिन्हें वायरल कर दूंगी। प्रार्थी की अच्छी राजनीतिक छवि है इस कारण प्रार्थी उसे पैसे देता रहा। इन सब में युवती का पति भी शामिल रहा। प्रार्थी से यह दोनों नगद एवं ऑनलाइन पैसे ऐंठते रहे। इधर सदर थानाधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि नगर परिषद चित्तौड़गढ़ के पूर्व सभापति संदीप शर्मा ने 20 दिसम्बर को रिपोर्ट दी है। इस रिपोर्ट पर युवती व इसके पति के खिलाफ चित्तौड़गढ़ की सदर थाना पुलिस ने धारा 384 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सदर थाने में दर्ज रिपोर्ट में प्रार्थी संदीप शर्मा ने बताया कि युवती ने उससे नज़दीकियां बनाई। बाद में उसे शारीरिक संबंध भी स्थापित कर लिए थे। इसके युवती ने फोटो एवं वीडियो बना लिए। इसके आधार पर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। सदर थाने में दी गई रिपोर्ट में संदीप शर्मा ने बताया कि युवती फोटो एवं वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार दबाव बना रही थी। प्रार्थी को उदयपुर के एक होटल में 18 फरवरी 2023 को बुलाया गया। यहां युवती ने हंगामा किया और मंगलसूत्र नहीं पहनाने पर पुलिस को बुला कर गिरफ्तार करवाने की धमकी दी। इस पर प्रार्थी ने मंगलसूत्र पहनाया। बाद में युवती ने मोटी रकम मांगना शुरू कर दिया। इसी तरह धमकी देकर 16 सितंबर 2024 को कोटा में पंडितों से मंत्रोच्चार करवा कर शादी कर ली। इधर पूर्व सभापति संदीप शर्मा की ओर से रिपोर्ट में युवती व उसके पति पर तो आरोप लगाया ही है साथ ही राजनीति विरोधियों के खिलाफ भी आरोप लगाए हैं। शर्मा ने बिना किसी का नाम लिखें रिपोर्ट में आरोप लगाया कि युवती ने उसके राजनीतिक विरोधियों से भी साजिश कर के उसे फसाया है। इसमें एक बड़ा कांग्रेस नेता तथा स्थानीय बड़ा जनप्रतिनिधि शामिल है। इनसे मिल कर साजिश रची गई है। रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया कि युवती ने उससे 5 करोड़ रुपए व तीन बीएचके फ्लैट चंडीगढ़ में मांग की। गत दिनों पूर्व सभापति एवं एक युवती के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुवे थे। इस पर युवती ने सदर थाने में एक युवक, युवती व विधायक चंद्रभान सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। यह फोटो और वीडियो भी एडिटेड बताए थे। वहीं गत माह 26 नवंबर को सभापति पद का कार्यकाल पूरा होने के बाद युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुवे संदीप शर्मा के खिलाफ प्रकरण चित्तौड़गढ़ के सदर पुलिस थाना पर दर्ज करवाया था। इसी मामले में हाईकोर्ट ने चार सप्ताह के लिए गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुवे पूर्व सभापति संदीप शर्मा को राहत दी थी। अब शर्मा ने भी युवती के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवा दिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही हैं।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़