
जोधपुर। शीतलहर से बचाव के लिए जरूरतमंदों में भोजन एवं कम्बल वितरण एवं रैन बसेरा तक पहुंचाने के लिए सारथी रथ वाहन को न्यायाधिपति मनोज कुमार गर्ग अध्यक्ष किशोर न्याय समिति राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने की। राजस्थान उच्च न्यायालय किशोर न्याय समिति के वरिष्ठ सलाहकार राकेश कुमार चौधरी ने बताया कि न्यायाधिपति मनोज कुमार गर्ग ने 17 दिसंबर को बैठक में जिला प्रशासन को कई मुद्दों पर निर्देश दिए थे। उन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देश पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की संयुक्त निदेशक मनमीत कौर के प्रयासों से जोधपुर की विभिन्न संस्थाओं रॉबिनहुड आर्मी, समर्पण मारवाड़ सेवा संस्थान, गुरु कृपा मानसिक विमंदित गृह आंगनवा, महिला हाउसिंग ट्रस्ट, उड़ान संस्था, आयुधि केयर फाउंडेशन, हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट, गुरूकृपा नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र, सिद्धार्थ बाल निकेतन समिति के द्वारा भोजन पैकेट, कंबल, एवं छोटे बच्चों को चप्पलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर राजस्थान उच्च न्यायालय बाल सचिवालय से कृष्णा वैष्णव, जानकीदास, राम भरोस सारण, सुशील चौधरी, सुशीला बोहरा, कपिल अरोड़ा, विजयलक्ष्मी अरोड़ा, अलका पुरोहित, गिरधारी सिंह राजपुरोहित, जयेंद्र सिंह, पूनम पोहानी, उषा सोनी, डा. इला शर्मा, सुमित बिस्सा, दीपशिखा नाथ, कृष्णपाल सिंह, यशमन शर्मा, ज्योत्सना, उत्कर्ष, अनिल मरवन, बबीता शर्मा, देव, प्रकाश कुमार, प्रकाश बिश्नोई, भरत उपस्थित थे।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़