Explore

Search

July 4, 2026 8:40 am

प्रशासन

तुरकड़ी में हरि बोल प्रभातफेरी का आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

बेगूं। उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रायता के तुरकड़ी गांव में रविवार को भव्य हरि बोल प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में गांववासियों सहित आसपास के 251 गांवों से श्रद्धालुओं ने भाग लिया। 

सुबह चारभुजानाथ धर्मशाला से प्रभातफेरी की शुरुआत हुई, जहां श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के बेवाण के साथ हरि कीर्तन करते हुए गांव का भ्रमण किया। प्रभातफेरी के दौरान गांव के अलग-अलग स्थानों पर पुष्प वर्षा और फलाहार वितरण कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। 

कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिसमें ग्रामीणों के साथ बाहरी श्रद्धालु भी शामिल थे। चारभुजानाथ धर्मशाला में महाप्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर