Explore

Search

April 18, 2026 5:59 am

नेत्र चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन 118 रोगियों का हुआ चयन

भदेसर। उपखंड मुख्यालय पर रविवार को एक दिवसीय निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर में आए हुए 241 नेत्र रोगियों की जांच विशेषज्ञ टीम के द्वारा की गई एवं इसमें से 118 रोगियों का चयन ऑपरेशन के लिए किया गया।

जिनका निशुल्क ऑपरेशन गोमाबाई नेत्रालय नीमच में होगा। महावीर इंटरनेशनल शाखा भदेसर के अध्यक्ष महेश आचार्य एवं सचिव उदय सिंह भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि भदेसर उपखंड मुख्यालय पर महावीर इंटरनेशनल शाखा भदेसर गोमाबाई नेत्रालय नीमच एवं बसेर चैरिटेबल ट्रस्ट भदेसर के संयुक्त तत्वाधान में जिला अंधता निवारण समिति चित्तौड़गढ़ के निर्देशन में एक दिवसीय विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ प्रभु महावीर की जय जय कार एवं महावीर इंटरनेशनल की प्रार्थना के साथ हुआ।
शिविर में जॉन अध्यक्ष चांदमल बोकाडिया रीजन के डिप्टी डायरेक्टर शैलेंद्र जैन बसेर चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बंसीलाल बसेर महावीर इंटरनेशनल के एम आइ फेलो सदस्य हरक लाल बसेर आयोजन समिति सदस्य रमेश बसेर एवं महावीर इंटरनेशनल शाखा भदेसर के उपाध्यक्ष उमेश चंद्र मेहता सहित संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित रहे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित इस शिविर में कुल 241 रोगियों के नेत्र का परीक्षण किया गया जिसमें से 118 रोगियों का चयन ऑपरेशन के लिए किया गया इन रोगियों का ऑपरेशन निर्धारित तिथि को गोमाबाई नेत्रालय नीमच में निशुल्क किया जाएगा।
शिविर के दौरान जॉन अध्यक्ष चांदमल बोकाडिया एवं गोमा बाई नेत्रालय से आई टीम का संस्था के पदाधिकारी एवं संस्था के सदस्यों के द्वारा स्वागत किया गया। आभार चांद बाई रोड़ी लाल बसेर चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य प्रवीण बसेर के द्वारा दिया गया।
कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में जॉन अध्यक्ष चांदमल बोकाडिया ने कहा कि संस्था के द्वारा किए जा रहै कार्य सराहनीय है एवं नेत्र चिकित्सा शिविर का अपने आप में एक बहुत बड़ा महत्व है उन्होंने कहा कि शाखा भदेसर के द्वारा अभी तक 20 से अधिक शिविर का आयोजन किया गया है एवं प्रत्येक शिविर में 100 से अधिक रोगियों का चयन ऑपरेशन के लिए हुआ है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर