Explore

Search

April 18, 2026 5:59 am

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में गौसेवक पृथ्वीराज हुए सम्मानित

बेगूं। अगरपुरा में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम का  रविवार को आयोजन किया गया। इस अवसर पर गौसेवा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान देने वाले पृथ्वीराज को भगत सिंह जी के पौत्र यादविंदर सिंह संधु ने विशेष रूप से सम्मानित किया। 
पृथ्वीराज पारसोली क्षेत्र के मक्खनपुरा गांव के निवासी हैं और भीलवाड़ा व बेगूं क्षेत्र में अपने गौसेवा कार्यों के लिए चर्चित हैं। उनकी टीम श्री बजरंग गौ रक्षा दल ने 2,500 से अधिक गौवंशों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाने के लिए रेडियम बेल्ट पहनाए हैं। यह अभियान काटूंदा से राजगढ़ तक चलाया गया, जिससे रात्रि में सड़क पर बैठे गौवंश आसानी से दिखाई दें।
इसके अलावा पृथ्वीराज और उनकी टीम गणेश धाकड़ व अन्य युवाओं के साथ मिलकर बीमार या घायल गौवंश का रेस्क्यू भी करती है। हाल ही में उन्हें उदयपुर में राष्ट्रीय गौसेवा पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर