Explore

Search

April 15, 2026 7:25 am

ऑपरेशन एंटीवायरस : साइबर ठगी का एक आरोपी गिरफ्तार

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा पुलिस की ऑपरेशन एंटीवायरस के तहत लगातार कार्यवाही जारी हैं। ऑपरेशन एंटीवायरस के तहत पुलिस थाना भीमगंज ने साइबर ठगी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।
आरोपी महाराष्ट्र, ओड़िशा व उत्तराखंड में साइबर ठगी की शिकायतों में वांछित था। आरोपी से 29 डेबिट/क्रेडिट कार्ड, 9 स्कैनर, 11 बैंक पासबुक/ चेक बुक, 3 पेनड्राइव, 1 कार्ड रीडर, 5 सिम, 3 मोहर व अन्य कागजात मिले हैं। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही हैं।

एसपी धर्मेन्द्र सिंह यादव के निर्देशन में भीलवाडा पुलिस द्वारा ऑपरेशन एंटीवायरस के तहत साइबर ठगी की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान जतिन जैन आई.पी.एस. के नेतृत्व में महाराष्ट्र, ओड़िशा व उत्तराखंड में साइबर ठगी की शिकायतों में वांछित आरोपी वाहिद हुसैन पिता हाफिज मोहम्मद सद्दीक उम्र 30 वर्ष निवासी अनमोल नगर, पुलिस थाना भीमगंज, जिला भीलवाडा को गिरफ्तार किया जाकर सम्बंधित पुलिस थानों को सूचना दी गई है। आरोपी से 29 डेबिट/क्रेडिट कार्ड, 9 स्कैनर, 11 बैंक पासबुक/ चेक बुक, 3 पेनड्राइव, 1 कार्ड रीडर, 5 सिम, 3 मोहर व अन्य कागजात मिले हैं, जिनमें फ्रॉड ट्रांजक्शन का पता चला है। जिन पर देशभर में दर्ज अन्य शिकायतों की जानकारी की जाकर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी। इस दौरान ग्लोबल बुक्स के नाम से भी एक क्यूआर कोड मिला है, जिसके बैंक के पूल अकाउंट पर 10036 शिकायतें व 223 एफआईआर होना ज्ञात हुआ है। ऐसे पूल अकाउंट के सम्बन्ध में सम्बंधित बैंक नोडल से संपर्क कर जांच की जावेगी।

जिला स्तर पर गठित टीम में जतिन जैन आई.पी.एस.(प्रो), जिला भीलवाड़ा अंकित यादव कानि. 1979 साइबर सैल,  रामप्रसाद वैष्णव कानि. 636, साइबर पुलिस थाना और भीमगंज पुलिस टीम में दिनेश जीवनानी, पुलिसे निरीक्षक, थानाधिकारी, सज्जन सिंह हैड कानि. 977, बीरबल कानि. 1219, राजेश कानि. 1975,  ओमप्रकाश कानि. 670, अर्चना म.कानि. 2285 और श्रीमती गुड्डी बाई म.कानि. 2288 आदि शामिल थे।

    डेस्क/माय सर्कल न्यूज
    Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

    निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

    Leave a Comment

    Advertisement
    लाइव क्रिकेट स्कोर