Explore

Search

April 18, 2026 4:44 am

हथियार दिखाकर 7 लाख की लूट करने का आरोपी गिरफ्तार

मांगलियावास (अजमेर)। पीसांगन पुलिस को पिकअप के आगे कार लगाकर 7 लाख रुपए लूटकर ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन पर तथा दीपक शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं वृर्ता अधिकारी वृत ग्रामीण रामचंद्र चौधरी के सुपरविजन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत पीसांगन क्षेत्र में पिकअप के आगे कार लगाकर 7 लाख रुपए लूट कर ले जाने के आरोपी हमीद काठात को पीसांगन पुलिस ने गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार गोपाल सिंह पुत्र बुद्धू सिंह निवासी आनंदपुर कालु जिला ब्यावर ने थाने में उपस्थित होकर बताया कि वह अपनी पिकअप में अपने ड्राइवर के साथ आनंदपुर कालू से जीरा लेकर जयपुर बेचने गया था।

स्विफ्ट चालक ने पिकअप के आगे अपना वाहन लगाकर मुंह बांधे हुए चार लोगों ने बंदूक की नोक पर 7 लाख रुपए लूटकर वापस नागेलाव की तरफ चले गए।

8 अगस्त 2024 को जयपुर मंडी से जीरा बचकर 7 लाख रुपए नगद लेकर वह करीब सुबह 7:30 बजे जयपुर से रवाना होकर दोपहर करीब 11:30 बजे के लगभग नागेलाव शिवपुर के बीच उन्हें एक बिना नंबर की स्विफ्ट कार गाड़ी का पीछा करती नजर आई। स्विफ्ट चालक ने पिकअप के आगे अपना वाहन लगाकर मुंह बांधे हुए चार लोगों ने बंदूक की नोक पर 7 लाख रुपए लूटकर वापस नागेलाव की तरफ चले गए।

परिवादी ने पीसांगन थाने में मामले की शिकायत किए जाने पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अज्ञात मुल्जिमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी। पुलिस ने अलग-अलग टीम में गठित कर नागेलाव, जेठाना, पीसांगन सहित अन्य सीसीटीवी फुटेज और आमजन से पूछताछ करते हुए ब्यावर टोल टैक्स पर पहुंचे जहां पर हुलिऐ के आधार पर निकली गाड़ी की जानकारी मिली और गाड़ी के नंबरों का पता चला। पुलिस गाड़ी के नंबरों के आधार पर मुल्जिमों तक पहुंची और उनके ठिकानों पर तलाश करती हुई हमीद काठात पुत्र मोहन काठात उम्र 23 वर्ष निवासी सरकाना ब्यावर सदर को गिरफ्तार किए जाने पर आरोपी ने वारदात कबूल की और आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार को बरामद कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर 5 दिन के रिमांड पर लिया। वारदात का खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने में बनाई गई टीम में थाना अधिकारी सीआई हरीश चौधरी, कांस्टेबल प्रकाश, कांस्टेबल गोपाल, कांस्टेबल राजेंद्र, कांस्टेबल शोभाराम, कांस्टेबल सांवरा राम, कांस्टेबल कुशाल, कांस्टेबल प्रधान और कांस्टेबल रामकिशन को शामिल किया गया। मामले में शेष अन्य अभियुक्त की तलाश जारी हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर