Explore

Search

April 18, 2026 4:30 am

सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा में सम्मिलित हुए विधायक

चित्तौड़गढ़। विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने मंगलवार को विधानसभा क्षैत्र के ग्राम रेबारियों की ढाणी में पुष्कर धाम के संत राजाराम महाराज के सानिध्य में 20 दिसम्बर से चल रहे सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा में सम्मिलित होकर कथा का लाभ लिया। इस दौरान विधायक आक्या ने संत राजाराम महाराज सहित कथा में उपस्थित बड़े बुजुर्गो का आर्शीवाद लेते हुए विधानसभा क्षैत्रवासियों की खुशहाली की कामना की। इससे पूर्व विधायक आक्या का कथा स्थल पर पहुंचने पर ग्रामीणो द्वारा उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अर्जुनलाल रायका, पूर्व सरपंच अशोक रायका, प्रकाश भट्ट, हीरालाल रायका, शोकिन मेनारिया, उंकारलाल रायका, बृजलाल रायका, मिठुलाल रेबारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर