Explore

Search

April 18, 2026 4:31 am

पायस दुग्ध सहायकों ने दूध की खरीद दर घटाने पर जताया रोष, धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

मांगलियावास, (नरेंद्र आचार्य)। थाना क्षेत्र एनएच 8 पर पायस मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी के दुग्ध स्टोर के सामने मंगलवार को ब्यावर पीसांगन क्षेत्र के लगभग 65 सहायक गण उपस्थित हुए। उन्होंने मीडिया को बताया कि 24 दिसंबर 2024 को दुग्ध की खरीद रेट में अचानक परिवर्तन कर दिया गया था। जबकि अजमेर सरस डेयरी की रेट 7 रुपए 75 पैसे प्रति लीटर और अनुदान 5 रुपए प्रति लीटर अतिरिक्त है। कम्पनी द्वारा अचानक खरीद दर कम कर दिए जाने से सदस्यों के सामने महंगाई का आर्थिक नुकसान खड़ा हो गया है। सभी उपस्थित सदस्यों ने मैनेजर गणपत चौधरी को कंपनी अधिकारियों के नाम से ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि 27 दिसंबर तक यदि समस्या का समाधान नहीं होता है तो दुग्ध संकलन स्टोर के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे। सहायकों ने बताया कि जब अजमेर डेयरी महंगे दाम पर दुग्ध खरीद रही है ऐसे में पशुपालक घाटे का सौदा नहीं करेंगे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर