Explore

Search

July 4, 2026 3:38 am

प्रशासन

अस्पताल भवन निर्माण की 32 करोड़ की स्वीकृति भाजपा नेताओं की आपसी लड़ाई में अटकी : जाड़ावत

चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने कहा कि राजस्थान के पूर्व राज्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार में चित्तौड़गढ़ के बस्सी को बजट में उप जिला चिकित्सालय की सौगात मिली थी जिन्हें लेकर भवन के लिए भूमि चिन्हित कर ली गई थी जिसके निर्माण के लिए 32 करोड़ की राशि भी स्वीकृत हो गई थी।

राजनीतिक का शिकार हो चुके इस उप जिला चिकित्सालय के विवाद 30 दिसंबर तक नहीं सुलझा तो निरस्त हो जायेगा

क्षेत्रवासियों को बहुत बड़ी सौगात के रूप में यह उप जिला चिकित्सालय मिला था जिसका शिलान्यास भी तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया। आज भाजपा नेताओं के आपसी विवाद में निरस्त होने की कगार पर है। उन्होंने कहा कि बस्सी में कन्या महाविद्यालय बड़ी उपलब्धि होकर संचालित है। राजनीतिक का शिकार हो चुके इस उप जिला चिकित्सालय के विवाद 30 दिसंबर तक नहीं सुलझा तो निरस्त हो जायेगा जिसके लिए मौजूदा जनप्रतिनिधियों को आपसी विवाद को पर रखकर जनहित में निर्माण शुरू करवाना चाहिए।

भूमि को लेकर मतभेद हो तो अन्य स्थान पर भविष्य को ध्यान में रखते हुए उपयुक्त भूमि का चयन करवाना चाहिए। शीघ्र निर्माण होकर संचालन पर उप जिला चिकित्सालय 22 चिकित्सक फैकल्टी के साथ एक महत्वपूर्ण सौगात साबित होकर ग्रामीण क्षेत्रों के बस्सी, बेगू आसपास वाशिंदो को लाभ मिलता। कोटा-चितौड़गढ़ जाने को मजबूर नही होना पड़ता। भविष्य में जिला चिकित्सालय बनता किंतु राजनीतिक विवाद में उलझ कर रह गया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर