Explore

Search

July 4, 2026 1:56 am

प्रशासन

ट्रक से परिवहन किया जा रहा आठ क्विंटल से अधिक अवैध अफीम डोडा चूरा पकड़ा,एक आरोपी गिरफ्तार

 बेगूं । बेगूं थाना पुलिस व जिला विशेष टीम ने अवैध डोडा चूरा की तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए सरहद रायती में एम.पी. की तरफ से आ रही ट्रक में रखा आठ क्विंटल से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त कर मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को तड़के काटुन्दा सिंगोली रोड पर सरहद रायती पहूंच नाकाबन्दी की। पुलिस नाकाबन्दी को देखकर थोडी दूरी पर पहले रोककर चालक व खलासी उतरकर भागने लगे। जिसका पुलिस जाप्ता द्वारा पीछा कर खलासी रतनलाल पुत्र भंवरलाल बैरवा उम्र 24 साल पेशा मजदूरी निवासी कंवलियास थाना बडलियास जिला भीलवाड़ा को पकडा व चालक घना कोहरा हो पास में सरसों के खेतों में होते हुए फरार हो गया। ट्रक की तलाशी के दौरान ट्रक में प्लास्टीक के काले रंग के कट्टों में अवैध अफीम डोडाचुरा भरा हुआ पाया। जिनका तोल किया गया तो 46 कट्टों में कुल 851 किलो 790 ग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा होना पाया गया। उक्त अवैध डोडाचूरा व ट्रक को जब्त कर ट्रक चालक व खलासी रतनलाल के खिलाफ थाना बेंगू पर प्रकरण दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान जारी हैं।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर