Explore

Search

July 4, 2026 2:23 am

प्रशासन

जोगणियां माताजी में नि:शुल्क मोतियाबिंद नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन

बेगूं। जोगणियां माताजी में शुक्रवार को नि:शुल्क मोतियाबिंद नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया था, जिसमें लगभग 200 रोगियों का नेत्र परीक्षण किया गया। इनमें से 70 मरीजों को ऑपरेशन के लिए पंजीकृत किया गया। इन मरीजों का ऑपरेशन कोटा के डॉ. सुधीर गुप्ता की विशेषज्ञ टीम द्वारा किया गया। 

रोगियों के लिए विशेष व्यवस्था
हीरावत हॉस्पिटल के व्यवस्थापक राजेश कुमार नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन के लिए पंजीकृत सभी रोगियों के भोजन और आवास की व्यवस्था कन्हैयालाल हीरावत चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा की गई। इस अवसर पर डॉ. राजन बगड़ावत, योगेश राठौर, मीना गहलोत, ऊंकार धाकड़, बालूराम धाकड़, मुकेश धाकड़, सुनील धाकड़ और अन्य समाजसेवियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और शिविर को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। 

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर