Explore

Search

October 3, 2026 3:13 am

कार चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, कार बरामद

चित्तौड़गढ़। सदर निम्बाहेड़ा थाना क्षेत्र के लसडावन गाँव से चोरी हुइ ईक्को कार को सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं चोरी की घटना में काम मे ली गई एक अन्य कार आई 20 को जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 14 दिसम्बर को सदर निम्बाहेड़ा थाना क्षेत्र के लसडावन गाँव से चोरी हुई ईक्को कार को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एएसपी सरिता सिह एवं डी.एस.पी निम्बाहेडा बद्रीलाल राव के मार्गदर्शन में थानाधिकारी सजंय शर्मा पुनि के सुपरविजन में थाने के एएसआई शंकर लाल, कानि. दयाराम व धर्मचन्द्र द्वारा ईक्को कार को बरामद कर तीन आरोपीयो हाउसींग बोर्ड निम्बाहेड़ा निवासी 22 वर्षीय पवन पुत्र हिरा लाल वैष्णव, ईशाकाबाद कॉलोनी बडोली रोड़ छात्रावास के पास निम्बाहेड़ा निवासी 49 वर्षीय कासम पुत्र कमर खान व नेडिया थाना भदेसर हाल हाउसिंग बोर्ड निम्बाहेडा निवासी 26 वर्षीय सोनू सिंह पुत्र अमर सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त वाहन आई-20 बिना नम्बरी कार को जब्त किया गया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर