
राजसमंद। जिले के देलवाड़ा कस्बे में इन दोनों घरों में दूषित और बदबूदार पानी की सप्लाई से स्थानीय लोग परेशान है। गंदा पानी पीने से स्थानीय लोग बीमार हो रहे हैं। लोगों का आरोप है कि जिला प्रशासन और जलदाय विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत करने के बावजूद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। कुम्हार बस्ती निवासी सेवादास वैष्णव ने बताया कि क्षेत्र के घरों में लंबे समय से गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। घरों की पेयजल सप्लाई लाइन सीवरेज लाइन के अंदर से होकर गुजर रही है। ऐसे में पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण घरों में दूषित और गंदा पानी आ रहा है। करीब 6 महीने पहले ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को भी शिकायत की थी, वहीं पिछले दिनों कस्बे में कलेक्टर की जनसुनवाई के दौरान भी ग्रामीणों ने यह समस्या प्रमुखता से रखी थी। तब जलदाय विभाग के अधिकारियों ने जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया था। लेकिन एक महीना गुजरने के बाद भी गंदे पानी की परेशानी बनी हुई है। अब पानी पीने से स्थानीय लोग बीमारी का शिकार हो रहे हैं।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़