Explore

Search

July 3, 2026 11:19 pm

प्रशासन

मुरोली की अभीषा सॉफ्टबॉल में चित्तौड़गढ़ जिले का करेगी प्रतिनिधित्व

राशमी। 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में स्थानीय स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल की छात्रा अभीषा बुनकर का चयन हुआ है। वहीं चयनित छात्रा जलगांव (महाराष्ट्र) में आयोजित हो रही प्रतियोगिता में राज्य दल से चित्तौड़गढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल राशमी के प्रधानाचार्य निर्भयकांत आर्य ने बताया कि मॉडल स्कूल की छात्रा अभीषा बुनकर का पहले सिंहपुर में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियागिता में चयन हुआ था। इसके बाद केकेड़ी में आयोजित राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। अब राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता अन्तर्गत सॉफ्टबॉल 17 वर्ष के लिए परीक्षण के बाद राज्य दल के खिलाड़ी के रूप में चयन हुआ है। छात्रा बुनकर 2 जनवरी को राज्य दल के खिलाड़ियों के साथ जलगांव (महाराष्ट्र) के लिए रवाना होगी। बतादे कि सॉफ्टबॉल छात्र-छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता 5 जनवरी से 9 जनवरी 2025 तक जलगांव महाराष्ट्र में आयोजित होगी। इधर, मुरोली निवासी छात्रा अभीषा के चित्तौड़गढ़ जिले से एकमात्र खिलाड़ी के रूप में प्रतिनिधित्व करने पर ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर