Explore

Search

April 17, 2026 10:03 pm

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

बेगूं। नगरपालिका के नेहरू उद्यान में नगर और ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर उनके योगदान और उनकी आर्थिक नीतियों से भारत को मिली प्रगति पर प्रकाश डाला गया।  सभा में वक्ताओं ने स्व. मनमोहन सिंह की दूरदर्शिता, आर्थिक नीतियों और उनके कुशल नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने देश को आर्थिक प्रगति के पथ पर ले जाने में अपनी अहम भूमिका निभाई। उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान प्रदेश सचिव एवं नगरपालिका अध्यक्ष रंजना शर्मा, नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रिंस बाबेल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित बैरागी, पूर्व मंडी अध्यक्ष देबीलाल धाकड़, पूर्व सरपंच देबीलाल भील, पूर्व पार्षद, सुमन देवी बैरागी, पार्षद देबीलाल माली, बंशीलाल मेहर, मदनलाल रेगर, मुकेश खटीक, नूर मोहम्मद, अर्पित सनाढ्य, नरेंद्र पोखरना, इफ्तेखार अजमेरी, भरत शर्मा, शिवप्रकाश छीपा, इंद्रदेव भारद्वाज, राहुल लाड़, मुन्ना अजमेरी,खलील पठान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर