Explore

Search

October 3, 2026 12:34 am

घने कोहरे की आकोश में लिपटे रहे गांव कस्बे, सर्दी से छूटी धूजणी

राजसमंद। जिले के गांवो कस्बों में आज आसमान में घना कोहरा छाया रहने से गांव खेत खलियान कोहरे की आगोश में लिपटे रहे। वहीं खेतों में भी घना कोहरा पड़ने ने सर्दी का असर देखा गया। आमजन इस सर्दी से ठिठुर गए लोगों ने अलाव जलाकर सर्दी से बचाव करते देखे गए। ग्रामीण कोट, टोपे, जर्सी आदि ऊनि वस्त्र में लिपटे रहे। कोहरे के कारण खेतों में भी खड़े नीम व बबुल के पेड़ों से पानी टपकता रहा। आज कोहरे के कारण विजिलिटी 30 से 40 फिट हो गई है जिससे आसपास के खेतों में भी कोहरे के कारण किसान नजर नहीं आए। हालांकि ज्यादा सर्दी के कारण गेंहू की फसल के लिए वरदान साबित होगा। वही वाहनधारी भी कोहरे के कारण हेडलाइट चलाकर अपने गंतस्थान पर जाते हुए नजर आए। सड़कों पर यातायात भी कम नजर आया। लोग 9 बजे बात तक भी अपने घरों में दुबके रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर