
चित्तौड़गढ़। गांधीनगर क्षैत्र में हुई चाकूबाजी की घटना मे मृतक के परिवार को न्याय दिलाये जाने एवं कानून व्यवस्था पुख्ता करने हेतु वाल्मीकी समाज ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपा गया। गांधीनगर में लखन पुत्र देवराज पवार निवासी सियाला बस्सी का चित्तौड़गढ़ के गांधी नगर कच्ची बस्ती में चाकू से वार कर हत्या कर दी गई थी जिससे पीड़ित परिवार देवराज पवार एवं मृतक लखन पवार को न्याय दिलाया जावे एवं पीडित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 50 लाख का मुआवजा दिलाते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने साथ ही भविष्य में इस तरह के घटना ना हो को लेकर ठोस कानून व्यवस्था बनाई जाने को लेकर वाल्मीकी समाज के बडी संख्या में जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान अरूण कण्डारा, विजय चौहान, प्रकाश राठौड, अजय लोठ, राजेश आदिवाल, भगवती लाल घारू, राजन मल्होत्रा, छवि देशबन्धु, आशीष लोठ, अकुंश गोरण, प्रकाश, देवराज पंवार, राम पंवार, गोपाल लोठ, अमन लोठ, रजनी लोठ, सुमन, राहित, हेमा, संगीता, अुर्जन सोनवाल, रण, प्रवीण, शिवम, नारायण, मोनिका, श्याम, सुनिल, विनोद लोठ, कमलेष कोदली, विजय, रवि, शिवम, सुनील, ओमप्रकाष, कमला बाई, कानू, सहित बडी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग उपस्थित थे।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़