Explore

Search

July 3, 2026 7:57 pm

प्रशासन

आंवलहेडा से रुढ़गढ बालाजी तक निकली भव्य कलश यात्रा, श्रद्धा और उत्साह का संगम

बेगूं। उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रायता में आयोजित होने वाली नो दिवसीय देवनारायण भगवान की कथा के उपलक्ष्य में मंगलवार को आंवलहेड़ा के चारभुजानाथ मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सुबह 11:15 बजे शुरू होकर रायती, रायता, और उत्थेन खुर्द होते हुए शाम 5:15 बजे रुढ़गढ बालाजी मंदिर पहुंची। मंदिर पहुंचने पर रुढ़गढ बालाजी के पुजारी हरिप्रसाद आमेटा और बबलू शर्मा ने विधिवत आरती कर कलश यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर रुढ़गढ बालाजी सेवा समिति के अध्यक्ष रामचंद्र धाकड़, मोहनलाल धाकड़, कैलाश चंद धाकड़, और मोडीराम आमेटा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस यात्रा के दौरान बेगूं थाना पुलिस का जाप्ता तैनात रहा। रुढ़गढ बालाजी मंदिर में पहुंचने के बाद आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे धार्मिक माहौल और अधिक उल्लासमय हो गया।



नौ दिवसीय देवनारायण भगवान की कथा का भव्य आयोजन

रायता के रूढ़गढ़ बालाजी एड़िया बांध पर नौ दिवसीय देवनारायण भगवान की कथा का भव्य आयोजन आगामी 1 जनवरी 2025 से 9 जनवरी 2025 तक किया जाएगा। कार्यक्रम का वाचन प्रख्यात कथावाचक बद्री लाल गाडरी द्वारा किया जा रहा है। कथा वाचन प्रतिदिन सुबह 11 से दोपहर 4 बजे तक होगा। कथा के दौरान श्री देवनारायण भगवान के जीवन, उपदेशों और उनके लोक कल्याणकारी कार्यों की महिमा का वर्णन किया जाएगा। आयोजन में 4 जनवरी 2025 की रात विराट कवि सम्मेलन भी रखा गया है, जिसमें क्षेत्र के ख्यात कवि अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर