Explore

Search

July 3, 2026 7:56 pm

प्रशासन

बेगूं में घना कोहरा, ठंड ने जनजीवन किया अस्त-व्यस्त

 

बेगूं। क्षेत्र में बुधवार सुबह से क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ। घने कोहरे के कारण दृश्यता मात्र 5-7 फीट तक सीमित हो गई, जिससे सड़कों पर आवागमन बाधित हुआ। 11 बजे तक सूर्य के दर्शन नहीं होने से ठंड ने और अधिक परेशानी बढ़ा दी। सड़कों पर वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर गाड़ी चलानी पड़ी। घने कोहरे और ठंड के कारण बाजारों में रौनक नहीं दिखी, और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। खेतों और अन्य कामकाजी जगहों पर भी सन्नाटा पसरा रहा।

ओस की बूंदों और कड़ाके की सर्दी के चलते पक्षी भी उड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। कोहरे की घनी परतों ने वाहनों की रफ्तार को धीमा कर दिया। ठंडी हवा और कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए लोग ऊनी कपड़े, कंबल और शाल में लिपटे नजर आए। दुकानों और चौराहों पर लोग अलाव तापते हुए दिखे। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह से घने कोहरे के चलते रास्ते में कुछ भी साफ नजर नहीं आ रहा था, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रही। सभी को दिनभर धूप निकलने का इंतजार था, लेकिन आसमान में बादलों और कोहरे के कारण ठंड से राहत नहीं मिल पाई।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर