Explore

Search

April 16, 2026 12:40 am

पिकअप से 8 क्विंटल 93 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त

चित्तौड़गढ़। जिले की चंदेरिया थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध बडी कार्यवाही करते हुए एक महिन्द्रा पिकअप से 8 क्विंटल 93 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया है। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्यवाही हेतु समस्त थानाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये गये। इसी क्रम में वृताधिकारी ग्रामीण चित्तौड़गढ़ शिव प्रकाश के सुपरविजन में थानाधिकारी चंदेरिया धर्मराज मीना उप निरीक्षक के नेतृत्व मे मय जाप्ता एएसआई सुरेन्द्र सिंह, कानि. महेन्द्र सिंह, रवि कुमार, भागीरथ व बहादुर सिंह द्वारा रोलाहेडा पुलिया के पास नाकाबदी की जा रही थी। इसी दौराने एक महिन्द्रा पिकअप चालक तेज गति से नाकाबंदी तोडकर पिकअप को भगा ले गया। जिसके उपर तिरपाल ढंका हुआ था, सदिग्ध होने पर पुलिस ने उक्त पिकअप का पीछा किया तो चालक खान चौराहा के पास पिकअप को छोड़कर अधेरे व कोहरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। जिसकी काफी तलाश की। उक्त पिकअप की तलाशी ली गई तो उसमें 47 प्लास्टिक के कटटे में कुल 8 क्विंटल 93 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा भरा होना पाया। जिसको नियमानुसार जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर