Explore

Search

July 3, 2026 6:31 pm

प्रशासन

फदेडा के बालाजी मंदिर में उद्यापन कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर

बेगूं। तेजपुर गांव के समीप अमरतीया गांव में स्थित फदेडा के बालाजी महाराज मंदिर के उद्यापन कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस भव्य आयोजन में 12 गांवों की भागीदारी है। 
यज्ञाचार्य विनोद कुमार व्यास ने जानकारी दी कि 7 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 11 कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसमें सैकड़ों यजमान आहुतियां देंगे। इसके अलावा अखंड रामायण का पाठ भी किया जाएगा। 9 जनवरी को प्रातः 8:15 बजे नृबदेस्वर महादेव मंदिर तेजपुर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल होंगे। 
वही कार्यक्रम में नानी बाई का मायरा तीन दिवसीय तक आयोजन इसके पप्पू जी वैष्णव परलाई के मुखरबिंद से होगा। 15 जनवरी को यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे
इस धार्मिक आयोजन में 12 गांवों के लोग मिलकर भाग ले रहे हैं। आयोजन समिति ने बताया कि यह कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर