Explore

Search

July 3, 2026 3:00 pm

प्रशासन

वन विभाग ने 17 फीट लम्बा अजगर पकड़ा

राजसमन्द। जिले के कुंवारिया तहसील क्षेत्र के भावा गांव पेट्रोल पंप के पीछे नहर के पास शनिवार को सुबह 17 फीट लंबा भारी भरकम 70 किलो वजनी अजगर नजर आने किसानों में अफरा-तफरी मच गई। किसान बाबूलाल गुर्जर ने इसकी सूचना तुरंत राजसमंद वन विभाग को दी। जहा वन्य जीव प्रेमी पन्नालाल कुमावत, हरीश लोहार आदि कर्मचारी मौके पर पहुंचे जहाँ देखा तो किसान के खेत के नजर के पास रेंगता हुआ नजर आया। सवेरे किसान अपने खेत की पिलाई करने आया उस समय अजगर नजर आने से किसान के होश उड़ गए। वन विभाग की टीम ने बड़ी मशक्कत के साथ अजगर का रेस्क्यू कर उच्च अधिकारी के निर्देशानुसार अजगर को पुनः जंगल में छोड़ा गया। बाद में किसानों ने राहत की सांस ली। अजगर देखने के लिए मौके पर कई किसानों की भीड़ लग गई ।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर