Explore

Search

April 17, 2026 11:22 am

कसार में चल रहे संत समागम का अंतिम दिन आज

राजसमंद। जिले के चारभुजा तहसील में स्थित कसार गांव में सनातन वैदिक शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय संत समागम का समापन आज हो जाएगा। संस्थान के अध्यक्ष पंडित उमेश द्विवेदी ने बताया कि निर्माणाधीन गुरुकुल की भूमि पर चल रहे इस आयोजन में सूरजकुंड वाले अवधेश चैतन्य महाराज, रोकडिया हनुमान के मौनी रामदास महाराज, राजनगर के बिहारी दास महाराज, श्याम दास महाराज सहित विभिन्न संतों का सानिध्य प्राप्त हो रहा है, साथ ही यहां चल रहे अनुष्ठान में देव पूजन के बाद हवनाख्य कर्म और विभिन्न स्रोतों के पाठ का आयोजन रखा गया। शाम को संध्या आरती के बाद सुंदर कांड का आयोजन रखा गया। इस दौरान कई समाज सेवियों द्वारा निर्माणाधीन गुरुकुल भूमि का निरीक्षण किया गया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर