Explore

Search

April 17, 2026 11:29 am

राधिका अनंत अंबानी ने किए श्रीनाथ जी के दर्शन

राजसमन्द। पुष्टिमार्गीय वल्लभ संप्रदाय की प्रधान पीठ श्रीनाथजी मंदिर में प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी की पुत्रवधू एवं अनंत अंबानी की धर्म पत्नी राधिका अंबानी ने अपने माता-पिता एवं परिवार जनों के साथ श्रीजी प्रभु के श्रृंगार एवं राजभोग की झांकी के दर्शन किए। राधिका अंबानी अपने विवाहोपरांत पहली बार श्रीनाथजी प्रभु के द्वार आई और उन्होंने प्रभु के श्रृंगार एवं राजभोग की झांकी के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ उनके पिता सुधीर मर्चेंट एवं उनकी माता सहित अन्य परिजनों ने भी श्रीजी प्रभु के दर्शन किए। दर्शनोंपरांत मर्चेन्ट परिवार का तिलकायत पुत्र युवराज विशाल बावा ने रजाई एवं ऊपरना ओढ़ाकर एवं श्रीजी का प्रसाद प्रदान कर उनका स्वागत किया एवं आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर राधिका अंबानी ने विशाल बावा से श्रीजी प्रभु के राग, भोग, श्रृंगार एवं पुष्टिमार्गीय सेवा एवं प्रभु की लीलाओं के संदर्भ में भी चर्चा की। इस अवसर पर राधिका अंबानी ने विशाल बावा से संपूर्ण परिवार के साथ जल्द ही श्रीजी प्रभु के दर्शन करने की इच्छा प्रकट की। इस अवसर पर मंदिर के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय, मंदिर के मुख्य प्रशासक भारत भूषण व्यास, तिलकायत मुख्य सलाहकार अंजन शाह, सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित, समाधानी उमंग मेहता, जमादार हर्ष सनाढ्य, कैलाश पालीवाल आदि उपस्थित रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर