Explore

Search

October 2, 2026 5:58 pm

प्रशासन

मातृकुंडिया में गुरु शिष्य मिलन समारोह का आयोजन

राशमी। स्थानीय कस्बे के उच्च माध्यमिक विद्यालय में वर्ष 2002 में विज्ञान वर्ग के 12वीं कक्षा के छात्रों की ओर से रविवार को मातृकुंडिया में गुरु शिष्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया। वर्ष 2002 में विज्ञान संकाय में व्याख्याता रहे मनमोहन सोनी भौतिक विज्ञान तथा योगेश उपाध्याय रसायन विज्ञान पढ़ाते थे। मनमोहन सोनी वर्तमान में भीलवाड़ा जिले के रायपुर बाड़ी में प्रधानाचार्य हैं। वहीं योगेश उपाध्याय शिक्षा संकुल जयपुर साक्षरता विभाग में पदस्थापित हैं। रविवार को दोनों गुरूजी राशमी पहुंचे तो वर्ष 2002 बैच के छात्रों ने उन्हें मातृकुंडिया बांध,भगवान परशुराम पैनोरमा,मंगलेश्वर महादेव,झाड़श्वेर महादेव,पुठवाडिया स्थित अलख वेद गुरुकुल का भ्रमण करवाया। इस दौरान मातृकुंडिया स्थित वैष्णव समाज सराय में गुरु शिष्य मिलन समारोह आयोजित हुआ। शिष्यों की ओर से अपने गुरुजनों को श्रीनाथजी की प्रतिमा भेंट की गई। वहीं गुरुजनों की ओर से शिष्यों को विशेष कलम प्रदान की गई। गुरु और शिष्यों ने उस समय के संस्मरण सुनाए। जिससे सभी लोग गदगद हो गए। गुरुजनों को अपने शिष्यों के अलग-अलग विभागों में सरकारी नौकरियों में होने की जानकारी मिलने पर काफी खुशी जाहिर की। आयोजन में विशेष यह रहा कि वर्ष 2002 बैच के छात्र जो देश के अलग-अलग हिस्सों में कार्यरत हैं। वह करीब 22 साल बाद वापस मिल पाए।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर