
राशमी। क्षेत्र के नेवरिया में उपसरपंच महेश त्रिपाठी का निर्माणाधीन मकान ढहाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश किया। जहां उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपने के आदेश दिए। अनुसंधान अधिकारी एवं गंगरार पुलिस उपाध्यक्ष प्रभु लाल कुमावत ने बताया कि उपसरपंच का निर्माणाधीन मकान ढहाने के मामले में आरोपी हीरालाल पुत्र पन्नालाल बेरवा,चुन्नीलाल पुत्र मांगू बेरवा तथा किशन लाल पुत्र डालु बेरवा निवासी नेवरिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां आरोपियों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपने के आदेश दिए। पुलिस आरोपियों से अनुसंधान कर रही हैं।