Explore

Search

April 17, 2026 10:22 am

आमजन को साइबर क्राइम को लेकर किया जागरूक

कुंवारिया। कुंवारिया थाना अधिकारी सोनाली शर्मा के नेतृत्व में कस्बे के बीएसएनएल टावर के पास ग्रमीणों को साईबर क्राइम से बचाव की जानकारी दी और आमजन को इससे बचने की अपील की गई। मौके पर एएसआई गिरधारी सिंह ने आमजन को मोबाइल का सही उपयोग करने की सलाह दी। वही एएसआई बद्रीलाल गाडरी ने कहा कि इन दिनों फ्रॉड कोल बहुत आ रहे किसी के लालच में नही आये, ऐसी कोई कोल आये की किसी को डराता हो झाँसा दे रहा हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दे ताकि समय रहते अपराध पर लगाम लगाया जा सके। हेडकांस्टेबल किशन सिंह चुंडावत ने बताया कि मोबाइल में कोई अननोन मेसेज आये तो उसे खोले नही वोटशॉप पर एपीके Apk पीडीएफ कभी नही खोले क्यों कि इसमें काफी फ्रॉड होता है और अनजान नम्बर पर किसी को कुछ मेसेज नही भेजे। अगर कोई ठगी का शिकार हो जाये तो तुरंत बैंक को जानकारी दे ताकि समय पर खाता फ्रीज हो और लेन-देन रुके। वही मोबाइल चलाते समय पूरा पूरा ध्यान रखे। एएसआई जगदिश चन्द्र कीर ने भी ग्रामीणों को ऑनलाइन से लेन देन ओर किसी की चटपट्टी बातों में नही आने की अपील की। अनजान लोगों का कभी भी भरोसा नही करे। इस दौरान विनोद तातेड़, परम्मानन्द दाधीच, रतनपुरी गोस्वामी, माधव लाल सालवी, गिरिराज काबरा, हिम्मत नाथ, रोशन सालवी, पूर्ण सालवी, ओमप्रकाश चावला अर्पित विजयवर्गीय आदि मौजूद थे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर