
चित्तौड़गढ़। राजस्थान और मध्य प्रदेश दोनों राज्यों के वाल्मीकि समाज की संस्थाओं के पदाधिकारी की मीटिंग नीमच के कनावटी में संपन्न हुई जिसमें इस वर्ष आगामी 9 नवंबर 2025 को वाल्मीकि समाज का एक ऐतिहासिक विवाह सामूहिक सम्मेलन का आयोजन करने पर सर्वसम्मत राय बनी।
मेवाड़ वाल्मीकि सेवा संस्था के अध्यक्ष राजन मल्होत्रा ने बताया कि दोनों राज्यों की संस्थाओं द्वारा सामूहिक रूप से लगभग 51 अविवाहित जोड़ों को परिणय सूत्र में बांधने की पहल की जाएगी। यह आयोजन महर्षि वाल्मीकि सोशल ग्रुप एवं मेवाड़ वाल्मीकि सेवा संस्था का संयुक्त आयोजन होगा।
मीटिंग में अखिल भारतीय बंधन ग्रुप के अध्यक्ष मनोज चावरे, महर्षि वाल्मीकि सोशल ग्रुप के अध्यक्ष गौतम लोट, वाल्मीकि पंचायत के पटेल सुरेश टांक, नीमच पांच गांव के वरिष्ठ भेरूलाल गोयर, राजस्थानी मेहतर समाज सेवा समिति कनावटी के उपाध्यक्ष राजा बाबू आदि उपस्थित की उपस्थिति में सामूहिक विवाह सम्मेलन कमेटी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से नीमच के पटेल सुरेश टांक को अध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ के पार्षद विजय चौहान को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। सचिव ओमप्रकाश कंडारा, सह सचिव बीएल घारू जिंक, कोषाध्यक्ष श्यामसरण पथरोड को बनाया गया।
मेवाड़ वाल्मीकि सेवा संस्था के संस्थापक प्रकाश राठौड़ ने बताया कि संस्था के तत्वावान में पूर्व में भी प्रतिभा सम्मान, परिचय सम्मेलन, खेलकूद सहित कईं समाज हितेषी भव्य एवं सफल आयोजन सम्पन्न हुए हैं और इस सामूहिक विवाह सम्मेलन की सफलता भी समाज में एकजूटता एवं नई जागृति का संदेश होगा। उन्होंने बताया कि तैयारियों को लेकर 16 फरवरी, 2025 को चित्तौड़गढ़ में भी एक बैठक का आयोजन होगा। इस दौरान मेवाड़ वाल्मीकि सेवा संस्था के संस्थापक मनोज चन्नाल, अखिल मेवाड़ वाल्मीकि समाज के जिलाध्यक्ष छवि देशबंधु सहित राजस्थान व मध्यप्रदेश के कई संगठन पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समाजजन उपस्थित रहे।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़