Explore

Search

July 3, 2026 10:10 am

प्रशासन

कार से पकड़ा साढ़े 21 किलो से अधिक डोडाचूरा, दो आरोपी गिरफ्तार


चित्तौड़गढ़। जिले की सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा 21 किलो 570 ग्राम डोडाचूरा जब्त कर नागौर के दो आरोपीयों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त व परिवहन एवं भण्डारण करने वालों के खिलाफ कार्यवाही के तहत एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के मार्गदर्शन में थानाधिकारी संजय शर्मा पु.नि थानाधिकारी थाना सदर निम्बाहेडा़ मय जाप्ता एएसआई सुन्दरपाल, कानि. दयाराम, जीवन लाल, सुर्यभानसिंह, प्रवीण व सुरेश द्वारा सरहद अहीरपुरा पर थाने के सामने एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर उसकी तलाशी में एक कट्टे में 21 किलो 570 ग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा जब्त किया जाकर नागौर जिले के थाना रोल के गांव डिडिया कलां निवासी महेन्द्र पुत्र प्रेमाराम जाट व नागौर जिले के थाना सदर नागौर के गांव इंदास हाल संजय कोलोनी नागौर निवासी हेमाराम पुत्र भैराराम जाट को गिरफतार किया गया है। गिरफतारशुदा आरोपीयों से डोडा चूरा खरीद फरोख्त करने वालों के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर