Explore

Search

October 2, 2026 12:41 pm

प्रशासन

शाहपुरा की नहर में 8 वर्षीय बालक की डूबने से मौत

शाहपुरा। शाहपुरा के उम्मेदसागर बांध की नहर में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां खेलने के दौरान 8 वर्षीय बालक विकास कहार नहर में गिरकर डूब गया।
यह हादसा एलआईसी के पीछे रामपुरा आबादी क्षेत्र से गुजर रही नहर में हुआ। विकास कहार खेलते समय नहर के तेज बहाव में बह गया। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव बरामद किया गया। पार्षद राजेश सोलंकी और शाहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। नगर परिषद सभापति रघुनंदन सोनी जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी और मदद का आश्वासन दिया। घटना के बाद नहर के पास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। मृतक विकास के माता पिता न होने से वो अपने ननिहाल के यहां पर ही रह रहा था।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर