
भीलवाड़ा। जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुंदली में विद्यालय प्रबंधन एवं विकास में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए एसएमसी और एसडीएमसी सदस्यों का प्रशिक्षण आयोजित हुआ। कार्यवाहक प्रधानाचार्य मुरलीधर अहीर ने बताया कि प्रशिक्षण के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सरपंच शंभू लाल गुर्जर थे। सामुदायिक गतिशीलता अंतर्गत एसएमसी एसडीएमसी सदस्यों के दो दिवसीय प्रशिक्षण में ब्लॉक केआरपी महेश मंडोवरा ने पंचायत क्षेत्र अधीन समस्त विद्यालयों के एसएमसी व एसडीएमसी को उनके अधिकार एवं कर्तव्यों की जानकारी दी। ब्लॉक केआरपी मंडोवरा ने सदस्यों की क्षमता का विकास करने, विद्यालय विकास में उनकी भूमिका, नामांकन, ठहराव, एमडीएम, जनसहयोग,विद्यालय विकास योजना निर्माण, बाल संरक्षण, समग्र शिक्षा आदि में एसएमसी एसडीएमसी सदस्यों की भूमिका पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में कन्हैयालाल शर्मा, संजीव मेहता, सुनीता मिश्रा, सुशीला बघेरवाल, रामेश्वर लाल धोबी, मोहनलाल रेगर, श्यामलाल सुथार, महावीर सेन, दिनेश गाडरी, रिचा यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। प्रशिक्षण की समस्त व्यवस्थाओं में सत्यनारायण खटीक और श्यामलाल बिश्नोई का सहयोग रहा। अंत में कार्यवाहक प्रधानाचार्य मुरलीधर अहीर ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़