Explore

Search

July 3, 2026 12:56 am

प्रशासन

दोपहर तक कोहरा छाया रहा

राशमी। कस्बे सहित क्षेत्र में रविवार को घना कोहरा छाया रहा। कोहरे का असर इस कदर था कि टीन सेड व वृक्षों के पत्तों से पानी की बूंदे गिरती रही । सुबह विजिबिलिटी 20 से 30 मीटर तक रही। सर्दी तेज होने से लोगों ने अलाव का सहारा लिया। कोहरे के साथ ओस की बूंदें गिरने से पशु पक्षी भी बेहाल रहे । चना व सरसों की फसलों में पाला पड़ने की आशंका से किसान चिंतित दिखाई दिए। दोपहर बाद कोहरा छटने के बाद सूर्य के दर्शन हो पाए।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर