राशमी। यहां राशमी पटवार संघ ने सोमवार से अपनी प्रमुख मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। पटवारियों ने राजस्व कार्यों का बहिष्कार करते हुए प्रदेशभर के उपखंड मुख्यालयों पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया है। पटवार संघ के राशमी ब्लॉक अध्यक्ष विनय विश्नोई ने बताया कि संघ की 9 प्रमुख मांगों पर सरकार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बार-बार चेतावनी देने के बावजूद इन मांगों की अनदेखी की जा रही है, जिससे पटवारियों में भारी रोष है।पटवारियों की प्रमुख मांगों में गिरदावरी ऐप में आवश्यक संशोधन,पटवार संघ सर्वेयर नियुक्ति का विरोध,पटवार मंडल और भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त की वित्तीय स्वीकृति,लंबित डीपीसी, तहसीलदार में पदोन्नति कोटा बढ़ाने और तहसीलदार पद पर मंत्रालयिक संवर्ग के कोटे का पुनर्निर्धारण शामिल हैं। राशमी उपखंड मुख्यालय पर आयोजित धरने में पटवार संघ के राशमी ब्लॉक अध्यक्ष विनय विश्नोई के नेतृत्व में कार्तिक यादव,अजय कुमार जोशी,नानालाल बेरवा,प्रदीप चौधरी,करण सिंह,छत्रदीप भंवरिया,जितेंद्र भट्टैया,कानाराम कुमावत,हरविंद वर्मा,धर्मवीर अशांक कुमावत समेत कई पटवारी मौजूद रहे। पटवार संघ का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।
प्रशासन
पंचायती राज चुनाव: ईवीएम नहीं बैलेट पेपर से होंगे चुनाव, चित्तौड़गढ़ में 2100 मतपेटियां और चुनावी किट तैयार
September 25, 2026
2:27 pm
जिला परिषद के 35 वार्ड, 11 पंचायत समितियों के प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्य वार्डों का आरक्षण तय
September 23, 2026
9:32 pm
राशमी में पटवारियों का धरना प्रदर्शन जारी,9 सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्व कार्यों का बहिष्कार किया