Explore

Search

April 16, 2026 8:16 pm

ढ़ेलाना भेरुनाथ मंदिर में चोरी का खुलासा,तीन आरोपी गिरफ्तार


राजसमंद। जिले के आमेट थाना क्षेत्र में ढेलाणा मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 31 दिसंबर को चोरी की यह वारदात सामने आई थी, जब मंदिर के पुजारी ने दान पेटी तोड़कर नकदी चुराने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दान पेटी खोलने के दिन ही चोरी की वारदात से स्थानीय भक्त जनों में काफी आक्रोश फैला हुआ था। पुलिस ने सीसीटीवी और मुखबिर की सूचना के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आमेट थानाधिकारी ओम सिंह चूंडावत ने बताया कि प्रसिद्ध ढेलाना भेरुनाथ मंदिर में हुई चोरी की जांच करते हुए पुलिस ने रतन नट, मुकुंद नट और प्रमोद बाछडा को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने अपने साथी भाया राम और आणाराम के साथ मिलकर मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरी के बाद सभी ने दान पेटी से निकली रकम में से 70-70 हजार रुपए बांट लिए थे। पुलिस अब दो फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियों से पूछताछ में अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर