Explore

Search

July 2, 2026 11:06 pm

प्रशासन

भीमगढ़ में आम रास्ते में फेलते गंदे पानी को लेकर उलाहना दिया तो दंपति के साथ कर दी मारपीट,मामला दर्ज

राशमी। थाना क्षेत्र के भीमगढ़ में मंगलवार प्रातः गंदे पानी की निकासी को लेकर उलाहना देने गए दंपति के साथ मारपीट किए जाने को लेकर दो महिलाओं सहित चार जनों के खिलाफ मामला थाने में दर्ज हुआ। पुलिस ने बताया कि भीमगढ़ निवासी साकिर मोहम्मद नीलगर ने रिपोर्ट दी की मुबारिक हुसैन पुत्र ताज मोहम्मद नीलगर के मकान से लेट बाथ का गंदा पानी आम रास्ते में बहता हैं। जिससे सोमवार को प्रार्थी की दादी खेरून बानु फिसलकर गिर गई थी। मंगलवार प्रातः प्रार्थी के बड़े माता-पिता मुंशी मोहम्मद व उसकी पत्नी रोशन बानु के नोहरे की ओर जा रहे थे कि रास्ते में मुबारिक हुसैन के घर के बाहर से निकलते वक्त रोशन बानु ने मुबारिक हुसैन को गंदे पानी को लेकर उलाहना दिया कि तुम्हारे घर से गंदा पानी निकलता हैं,जिससे हमें रास्ते में आने जाने में समस्या आती है। गंदे पानी की निकासी के लिए पाइप लगवा दो। यह बात सुन मुबारिक हुसैन आवेश में आ गया। इस दौरान उसकी पत्नी बरकत बानु,उसका पुत्र आरिफ मोहम्मद तथा आरिफ की पत्नी साहिना बानू नीलगर मौके पर आ गए तथा रोशन बानु के साथ ईंटों,पत्थरों से मारपीट की। जिससे रोशन बानु के कपड़े फट गए। वहीं बीच बचाव के लिए आए मुंशी मोहम्मद के शरीर पर भी ईंटों की लगने से चोटे आई। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर