Explore

Search

April 16, 2026 5:42 pm

पारसोली थाना पुलिस ने थार जीप सहित जब्त की अंग्रेजी शराब की 45 पेटी



बेगूं। पारसोली थाना पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक तार जीप से अंग्रेजी शराब की 45 पेटियां जब्त की हैं। डीएसपी बेगूं अंजलि सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी पारसोली  प्रेमसिंह उ.नि. के सुपरविजन में पारसोली थाने के एएसआई गोविन्द सिंह मय जाप्ता द्वारा थाना क्षेत्राधिकार में गश्त के दौरान थार जीप में भारी मात्रा में अवैध रुप से शराब तस्करी की सूचना पर नाहरगढ अण्डर ब्रिज के पास निगरानी रखी गई। निगरानी के दौरान सूचना अनुसार पारसोली की तरफ से एक व्यक्ति थार जीप लेकर आया। थार जीप चालक को रुकने का इशारा करने पर वह जीप को बंद कर नीचे उतरकर भागा, जिसका पीछे करने पर रात्री का समय होने से पकड में नही आया। थार जीप की तलाशी ली गई तो थार जीप के पीछे शराब की पेटियां भरी हुई पाई गई। शराब की पेटियों की गिनती की गई तो कुल 45 पेटी अंग्रेजी शराब व बीयर मिली। अवैध रुप से थार जीप में भरकर परिवहन की जा रही शराब व जीप को जप्त किया गया ।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर