Explore

Search

September 25, 2026 2:21 pm

15 दिनों से बोरदा में पैंथर का मूवमेंट, गाय का किया शिकार

चित्तौड़गढ़। गंगरार उपखण्ड क्षेत्र के बोरदा गांव में पैंथर की मूवमेंट से ग्रामीणों दशहत फैली हुई हैं। पिछले करीब 15-20 दिनों से गांव के आस पास पैंथर की हलचल देखी जा रही हैं। दो दिन पहले भी गांव के पास तीखी मंगरी पर पैंथर को देखा गया। इस दिन नीलगाय का शिकार भी किया। उसके बाद मंगलवार को गांव के पास ही रोड़ पर बाड़े में एक गाय का शिकार भी कर लिया। सरपंच पप्पू गुर्जर ने बताया कि पैंथर पिछले 15-20 दिनों से गांव के आसपास घूम रहा हैं। उन्होंने बताया कि पैंथर के साथ दो शावक भी देखे गए हैं। सरपंच ने बताया कि पेंथर की मूवमेंट से ग्रामीणों में दशहत का माहौल बना हुआ हैं। रात के समय भी लोग खेत कुएं पर जाने से डर रहे हैं। ग्रामीणों ने फॉरेस्ट विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर