Explore

Search

October 2, 2026 3:11 am

प्रशासन

अफिम डोडाचुरा के मामले में 9 साल से फरार दो वांछित आरोपी शंकर लाल तथा निजाम गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निंबाहेड़ा थाना पुलिस ने अवैध अफीम डोडाचूरा तस्करी के मामले में 9 वर्ष से फरार 2 वांछित आरोपी शंकर लाल तथा निजाम को मध्यप्रदेश के निमच जिले से गिरफ्तार किया है । जिला पुलिस अधीक्षक  सुधीर जोशी ने बताया कि मादक पदार्थो के प्रकरणो मे वांछित अपराधियों, स्थाई वारण्टीयों, उदघोषित, एवं ईनामी अपराधियों की अधिक से अधिक धरपकड़ व गिरफ्तार हेतु विशेष अभियान के तहत निर्देश प्रदान किये। जिस पर सरिता सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व बद्री लाल राव पुलिस उप अधीक्षक वृत निम्बाहेड़ा के नेतृत्व में रामसुमेर थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेड़ा द्वारा एएसआई सूरज, हैड कानिस्टेबल राजकुमार साईबर सेल चित्तौड़गढ़ मय पुलिस जाप्ते की एक टीम गठित की गई। उक्त टीम द्वारा आसूचना संकलन की गई एवं मौतबिरान से लगातार सम्पर्क किया गया दिनाक 15 जनवरी 2025 को एएसआई सूरज कुमार को जरिये मुखबीर सूचना मिली की अफिम डोडाचुरा के वर्ष 2016 के मामले मे वांछित आरोपी निजाम तथा शंकर दोनों ही अपने घर पर आये हुये है तथा आज वापस निकलने की फिराक में है। जिस पर पुलिस टीम के अविलम्ब रवाना हो पिपलिया चारण जिला नीमच शंकर लाल की सकुनत पर पहुचा जहा पर मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति मिला जो जाप्ता पुलिस को बावर्दी देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसको एएसआई सूरज कुमार मय जाप्ता के द्वारा घेरा देकर पकडकर नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम शंकर लाल पिता गबुर लाल जाति रावत मीणा उम्र 44 साल निवासी पिपलिया चारन थाना नीमच सीटी जिला नीमच मध्यप्रदेश बताया जो थाना हाजा के एन.डी.पी.एस. के प्रकरण स्थाई वारण्टी हो वांछित होने से गिरफतार कर हमरा ले रवाना हो धामनिया में निजाम खां की सकुनत पर पहुंचा जहा पर निजाम खां अपने घर के बाहर बस का इंतजार करता हुआ मिला जिसको डिटेन कर नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम निजाम खां पिता खाजु खां जाति मंसुरी मुसलमान उम्र 42 साल निवासी धामनिया थाना जावद जिला नीमच मध्यप्रदेश बताया जो एनडीपीएस एक्ट में स्थाई वारण्टी हो वांछित होने से गिरफतार कर दोनो आरोपियों को थाने पर लाये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी में राजकुमार हैड कानि साईबल सैल चित्तौड़गढ़ व नीमच सीटी थाने के कानि कैलाश का योगदान रहा। अभियुक्तगण अपनी गिरफतारी से बचने के लिये एंड्रोयड फोन में किसी भी प्रकार के एप्लीकेशन का उपयोग नही करते थे। बार-बार अपना सीम कार्ड बदलते रहते थे। अपनी सकुनत पर नही रहकर कही और जगह निवास कर रहे थे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर