Explore

Search

March 28, 2026 10:49 pm

जंगल से भटककर भालू भैरूजी के मंदिर में घुसा, वनकर्मियों ने देर रात ट्रेकुलाइज कर भालू को रेस्क्यू किया

राजसमंद। जिले के कुंभलगढ़ की सीमा और करधर बावजी की कंदराओं से भटका एक भालू देर शाम को बड़ा भाणुजा पंचायत की एक छोटी आबादी में पहुंच गया। यहां भालू बस्ती के एक मंदिर में घुस गया। लोगों ने देखा तो वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद वनकर्मियों ने देर रात भालू को रेस्क्यू कर लिया। जानकारी के मुताबिक बड़ा भाणुजा के राती तलाई बस्ती स्थित भैरूजी के मंदिर में भालू घुस गया। भालू दरअसल करधर बावजी मंदिर के आसपास पहाड़ियों और घने जंगल से भटकता हुआ यहां पहुंच गया था। शाम को मंदिर में एक श्रद्धालु संध्या दीपक करने पहुंचा। जैसे ही मंदिर परिसर का गेट खोलने लगा, तो पहले से बंद भालू तेज गुर्राया। श्रद्धालु मंदिर में भालू को देखकर डर गया और उसने बस्ती के लोगों को फोन कर मंदिर में भालू होने की जानकारी दी। थोड़ी ही देर में कई लोग मंदिर के बाहर एकत्र हो गए। लोगों को देखकर भालू और अधिक आक्रामक हो रहा था। लोगों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना पर देर रात नाथद्वारा और राजसमंद से विभाग के अधिकारी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ट्रेकुलाइज किया और भालू को उठाकर पिंजरे में बंद कर दिया। बाद में गश्ती दल के वाहन में रखकर अपने साथ ले गई। होश आने पर उसे फिर से जंगल में छोड़ दिया गया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर